उत्तराखंड : तीन भाई-बहनों में सबसे छोटा (12 साल) इकलौता भाई को कार ने कुचल दिया दर्दनाक मौत


उत्तराखंड : तीन भाई-बहनों में सबसे छोटा (12 साल) इकलौता भाई को कार ने कुचल दिया दर्दनाक मौत

 

दुःखद ख़बर उधम सिंह नगर जिले से आ रही है
जहा दिनेशपुर में अनियंत्रित कार ने 12 साल के मासूम बच्चे को कुचल दिया
इस दर्दनाक हादसे में बच्चे की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार हादसा दिनेशपुर जाफरपुर मार्ग पर स्थित गांव शिवपुर में हुआ।
बताया गया है कि गोच के रामेश्वर प्रसाद वर्मा का 12 साल के बेटा विपिन शुक्रवार की शाम को अन्य बच्चों के साथ गांव से सटी मुख्य सड़क किनारे खेल रहा था। इस बीच दिनेशपुर की ओर से आ रही एक अनियंत्रित कार ने विपिन को टक्कर मार दी  ओर पहिए के नीचे आकर विपिन कुचल गया।हादसे के बाद चालक कार समेत मौके से फरार हो गया।

आसपास के ग्रामीण मौके पर आ गए। आनन-फानन में घायल को ग्रामीण निजी वाहन से रुद्रपुर ले जा रहे थे, लेकिन बच्चे रास्ते में ही दम तोड़ दिया।  पुलिस ने मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया
पुलिस फरार कार चालक और कार की तलाश में जुट गई है।थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि मृतक तीन भाई-बहनों में सबसे छोटा था और इकलौता भाई था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here