उत्तराखंड : धामी सरकार का आज फिर सचिवालय संघ के अध्यक्ष दीपक जोशी ने किया धन्यवाद इस बात पर सुने पूरा वीडियो

 

mostbet

प्रदेश की बेरोजगार युवाओं व कार्यरत कार्मिकों को कोविड काल के कारण समूह ग के पदों पर राज्य सरकार द्वारा दी गई 1 वर्ष की छूट के अनुरूप समूह ख के पदों पर भी इसी प्रकार की छूट दिए जाने को लेकर सचिवालय संघ द्वारा राज्य सरकार से की गई मांग एवं इस संबंध में चुनाव 16 अगस्त 2021 को कार्मिक विभाग के सचिव  अरविंद सिंह हयांकी से की गई भेंटवार्ता एवं दिए गए संघ के अनुरोध पत्र के संदर्भ में कार्मिक विभाग के स्तर से समूह ख के पदों पर भी एक बार के लिए अधिकतम आयु सीमा में छूट संबंधी शासनादेश जारी कर दिए जाने पर सचिवालय संघ राज्य सरकार एवं कार्मिक विभाग के सचिव   अरविंद सिंह हयांकी 

का विशेष आभार एवं धन्यवाद प्रकट करता है।

इस शासनादेश के जारी होने के बाद राज्य सरकार की ओर से विज्ञापित पदों पर समूह ख एवं ग दोनों श्रेणियों में आयु सीमा पार कर चुके राज्य के बेरोजगार एवं कार्यरत कार्मिकों को आवेदन करने हेतु एक बार की छूट प्रदान होगी, जिससे उनके पास अपना भविष्य सवारने का एक अवसर प्राप्त हुआ है, सचिवालय संघ प्रदेश के तमाम बेरोजगार एवं ऐसे कार्यरत कार्मिकों की तरफ से माननीय मुख्यमंत्री जी की सकारात्मक सोच एवं त्वरित निर्णय की सराहना करता है तथा भविष्य में भी इसी प्रकार के सकारात्मक निर्णय लेने की अपेक्षा व अनुरोध करता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here