उत्तराखंड : इस लड़के की कोरोना लॉक डाउन में नौकरी छूट गई फिर ये बन गया( चरस तस्कर) ओर आज 50 लाख चरस के साथ पकड़ा गया .. आप बताओ क्या कहते हो अब ..

– नौकरी छूटी तो बना चरस तस्कर

हल्द्वानी/ उत्तराखंड


एंकर–कोरोना लॉक डाउन में युवक बेरोजगार हुआ तो उसने चरस तस्करी का धंधा शुरू कर दिया। पुलिस ने युवक को चरस तस्करी में गिरफ्तार किया है। जिसके कब्जे से 8 किलो चरस बरामद की गई है , पकड़ी गई चरस की कीमत 50 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल की जा रही एक कार को भी सीज किया है। पकड़ा गया आरोपी किशोर पडलिया भीमताल का रहने वाला है एसपी सिटी ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस और एसओजी की टीम ने मुखबिर की सूचना पर चंबल पुल के पास आरोपी को 8 किलो चरस और कार के साथ गिरफ्तार किया है बताया जा रहा है कि पकड़ा गया आरोपी इन दिनों नौकरी छूटने की वजह से बेरोजगार होकर चरस के काले कारोबार में जुड़ गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here