राजधानी देहरादून : धंदा गंदा है , वो फोन पर बात कर कमरे में बुलाती , दूसरा उनको घर तक लाता, ओर 50 फीसदी पैसा लड़कियों को दिया जाता था

उत्तराखंड पुलिस ने देहरादून में देह व्यापार में लिप्त हरियाणा निवासी एक दम्पत्ति सहित एक अन्य युवक और युवती को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर मंगलवार सुबह थाना वसंत विहार पुलिस ने एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट की टीम के साथ जनरल महादेव सिंह मार्ग स्थित ०6, नर्मदा एनक्लेव में छापेमारी की। जहां बाहर के कमरे से संदीप शर्मा एवं उसकी पत्नी रिया तथा अंदर के कमरे में एक महिला और पुरुष आपत्तिजनक अवस्था में पाए गए।

पूछताछ करने पर संदीप शर्मा ने पुलिस को बताया कि उसने यह मकान पांच-छह महीने पहले किराए पर लिया था। उसकी पत्नी के दिल्ली, गाजियाबाद आदि स्थानों पर कुछ महिलाओं से संपर्क है जो देह व्यापार के धंधे में संलिप्त है। उनसे फोन पर संपर्क कर देहरादून स्थित किराए के कमरे में बुलाती है और संदीप ग्राहकों से संपर्क कर उनको घर तक लाता है। पूछताछ में संदीप ने बताया कि दिल्ली, गाजियाबाद से आने वाली उनको घर तक लाता है।ओर 50 फीसदी पैसा लड़कियों का 

 

उसने स्वीकार किया कि 16 अगस्त को दिल्ली से एक लड़की वजीफा खातून को बुलाया था। जिसकी सूचना इनके पुराने ग्राहक रविकांत पाल निवासी देहरादून को मिली तो वह संदीप के बताए अनुसार नर्मदा एंक्लेव में पहुंचा था। पकड़े गए व्यक्तियों से उनके द्वारा ग्राहकों को बुलाने के लिए प्रयोग किए जा रहे मोबाइल फोन एवं अवैध सामग्री बरामदगी की गई।

 

पुलिस ने संदीप 06 नर्मदा एनक्लेव, जीएमएस रोड, थाना वसंत विहार देहरादून, स्थाई निवासी 117/6 कृष्णा नगर चौक शाकुंभरी बिहार, थाना अंबाला कैंट (हरियाणा), पत्नी रिया शर्मा (35) निवासी उपरोक्त, रवि कांत पाल पुत्र बसंत पाल निवासी 158 चांचक, बंजारावाला, थाना पटेल नगर, देहरादून और वजीफा खातून पुत्री मोहम्मद इलियास निवासी बी-38 गणेश नगर पटपड़गंज, थाना पांडव नगर, दिल्ली 92, मूल निवासी 12 बिशनपुर बनमनखी, जिला पूर्णिया (बिहार) को सम्बन्धित धाराओं के तहत गिरफ्तार कर लिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here