उत्तराखंड : दरोगा व उनके साथी ने अपनी बहती हुई कार का शीशा तोड कर बचाई जान ..कार बहती चली गई…


उत्तराखंड : दरोगा व उनके साथी ने अपनी बहती हुई कार का शीशा तोड कर बचाई जान ..कार बहती चली गई…

एक किलोमीटर तक नाले में बहती चली गई दरोगा की कार , बड़ी मुश्किल से बचाई दरोगा ने अपनी और साथी की जान
देवभूमि उत्तराखंड के पहाड़ी जिलो में लगातार हो रही बरसात के चलते नदी नाले उफान पर है , जिस कारण लगातार हादसे हो रहे है

आपको बता दे कि सितारगंज से हल्द्वानी लौट रहे पिथौरागढ़ में तैनात एक दरोगा की कार बुरी तरह फंस कर नाले में बह गई ।
भगवान की किरपा रही कि कार में सवार दरोगा के साथी ने बहते हुए कार का शीशा तोड़कर दोनों ने अपनी जान बचाई।
बता दे कि पिथौरागढ़ जिले में तैनात दरोगा तारा सिंह राणा शुक्रवार देर रात अपने रिश्तेदार के यहां से सितारगंज से हल्द्वानी लौट रहे थे नाले में पानी कम होने के चलते कार को सड़क पार करने की कोशिश की तभी नाले में अचानक ज्यादा पानी आ जाने से दरोगा की मारुति सुजुकी कार यूके-04/टी-2300 बहने लगी
तभी कार पानी में डूबने लगी तत्परता दिखाते हुए दरोगा के साथी ने कार का शीशा तोड़ दोनों सुरक्षित निकले ओर कार बहकर लगभग 1 किलोमीटर नदी में चली गई जहां आज नदी से बरामद की गई है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here