उत्तराखंड से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सांसद  को संसद से बर्खास्त करने की मांग की, भाजपा सांसद के खिलाफ विरोध प्रदर्शन जारी 

उत्तराखंड से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सांसद  को संसद से बर्खास्त करने की मांग की, भाजपा सांसद के खिलाफ विरोध प्रदर्शन जारी 

पुजारियों और जनप्रतिनिधियों ने की गिरफ्तारी की मांग

 

आपको बता दे कि हिंदू सेवा समिति ने उत्तर प्रदेश के आंवला के सांसद धर्मेंद्र कश्यप के जागेश्वर धाम के प्रबंधन समिति और पुजारियों के साथ अभद्र व्यवहार की कड़ी निंदा की है।
उन्होंने कहा कि सांसद ने गालीगलौज कर धार्मिक मान्यताओं पर भी कुठाराघात किया है। आरोपी सांसद के खिलाफ राजस्व पुलिस में धारा 188 और 504 में एफआईआर दर्ज है। उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर गिरफ्तारी की जाए। ताकि भविष्य में भी कोई भी व्यक्ति ऐसी घटना की पुनरावृत्ति न कर सके। 
हिंदू सेवा समिति ने फूंका सांसद कश्यप का पुतला
हिंदू सेवा समिति ने उत्तर प्रदेश के आंवला के सांसद धर्मेंद्र कश्यप के जागेश्वर धाम के प्रबंधन समिति और पुजारियों के साथ अभद्र व्यवहार की कड़ी निंदा की है। समिति के सदस्यों ने मंगलवार को चौघानपाटा में सांसद कश्यप का पुतला जलाकर विरोध जताया। कार्यकर्ताओं ने सांसद कश्यप के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सांसद कश्यप को संसद से बर्खास्त करने की मांग की। उन्होंने कहा कि यदि भविष्य में कोई व्यक्ति इस घटना की पुनरावृत्ति करता है तो उसका हिंदू सेवा समिति कड़ा विरोध करेगी। पुतला फूंकने वालों में हिंदू सेवा समिति के अध्यक्ष अजीत सिंह कार्की, नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष सुशील साह, समिति के उपाध्यक्ष किशन लाल, मनोज वर्मा, सचिव कमल साह, कोषाध्यक्ष नीरज बोरा, संयुक्त सचिव वैभव पांडे, उपसचिव कमल भट्ट आदि रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here