ऋषिकेश में लगभग 25 साल के युवक का शव बैराज जलाशय में मिला

ऋषिकेश।

 आपको बता दे  कि थाना लक्ष्मणझूला अंतर्गत पशुलोक बैराज जलाशय में एक शव मिलने से हड़कंप मच गया।  जिसके  बाद  स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना थाना लक्ष्मणझूला पुलिस को दी। फिर मौके पर पहुंची थाना लक्ष्मणझूला पुलिस ने एसडीआरएफ ढालवाला की मदद से शव को बैराज जलाशय से बाहर निकाला। वही मीड़िया को थाना लक्ष्मणझूला पुलिस ने बताया कि शव किसी अज्ञात व्यक्ति का है। शव लगभग 20 दिन पुराना है। जिसकी उम्र करीब 25 साल है। थाना पुलिस ने शव का पंचनामाभर शव को पोस्टमार्टम के लिए एम्स में भेज दिया है। थाना पुलिस इस ओर छानबीन में जुट गई है। रेस्क्यू टीम में लाल सिंह, संदीप, प्रेम, लक्ष्मण, दीपक जोशी, दबास आदि थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here