उत्तराखंड से दुःखद ख़बर : बहन ने खो दिया अपना 17 साल का भाई देखते ही देखते वो पानी के तेज बहाव में वो बह गया

उत्तराखंड से दुःखद ख़बर : बहन ने खो दिया अपना 17 साल का भाई देखते ही देखते वो पानी के तेज बहाव में वो बह गया

दुःखद ख़बर ऋषिकेश से है

जानकारी अनुसार अपनी बहन के साथ सामान लेने जा रहा युवक सोमवार को नदी में बह गया था ओर मंगलवार यानी एक दिन बाद उसका शव बरामद हुवा मालूम चला है कि नरेंद्रनगर ब्लॉक के ग्राम पंचायत पसर में नदी में बहकर एक किशोर की मौत हो गई

बता दे कि पुलिस के अनुसार शिवपुरी से 10 किलोमीटर आगे ग्राम पंचायत पसार के तोक गांव ढाईकला (डिंडोली) निवासी वीरेंद्र सिंह (17 साल ) पुत्र रणवीर सिंह घर से अपनी बहन विनीता के साथ दुकान में सामान लेने के लिए दौडयगला जा रहा था। गांव से लगभग एक किलोमीटर आगे जब वह नदी को पार कर रहे थे, तभी अचानक तेज बहाव की चपेट में आकर वीरेंद्र नदी में बह गया। सूचना पाकर गांव से नागरिक मौके पर पहुंचे। देर शाम मंगलवार तक घटनास्थल से लगभग एक किलोमीटर आगे किशोर का शव बरामद किया गया।
मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एम्स ऋषिकेश भेजा था
वही पूर्व ग्राम प्रधान पसर ज्योति सिंह रावत ने बताया कि नदी में लंबे समय से पुल की मांग की जा रही है। हर साल यहां बरसात के मौसम में यहां दुर्घटना का खतरा बना रहता है। उन्होंने बताया कि शासन-प्रशासन की लापरवाही से यह हादसा हुआ है। उन्होंने पीड़ित परिवार को दैवीय आपदा के तहत मुआवजा देने की मांग भी की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here