पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व गृहमंत्री अमित शाह के साथ हुई भेंट ( इस मुलाकात का जल्द आ रहा है रिजल्ट )

पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व गृहमंत्री  अमित शाह के साथ हुई भेंट ( इस मुलाकात का जल्द आ रहा है रिजल्ट )

mostbet

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से संसद भवन में शिष्टाचार भेंट की
वही पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने सोमवार को दिल्ली में गृहमंत्री अमित शाह के साथ शिष्टाचार भेंट की एवं राजनैतिक चर्चा भी हुई।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जल्द ही पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत को महत्वपूर्ण जिमेदारी से नवाजा जा सकता  है 

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के अचानक दिल्ली दौरे से कयास बाजार  का दौर शुरू हो गया है। क्योंकि पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने  दिल्ली पहुंचकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की है। ऐसे में चर्चा इस बात की है कि त्रिवेंद्र को भाजपा संगठन में बड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती है। यही नहीं, उत्तराखंड राज्य में भू-कानून को लेकर चल रहे घमासान, पर भी दोनों नेताओं से चर्चा हुई है।

सूत्रों की माने तो निकट भविष्य में उत्तराखंड समेत कई राज्यों में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पार्टी उन्हें संगठन में अहम जिम्मेदारी सौंप सकती है। लिहाजा, पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र को पार्टी में राष्ट्रीय महामंत्री या फिर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष का दायित्व दिए जाने की राजनीतिक गलियारों में चर्चा है।  साथ ही उन्हें किसी चुनावी राज्य का प्रभारी भी बनाया जा सकता है। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here