उत्तराखंड में भाजपा के नेताओ , प्रवक्ताओं की फ़ौज क्या ले रही है मौज !! जो भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख अनिल बलूनी को दिल्ली से हरीश रावत को पोस्ट पर करना पड़ा पलटवार .. पूरी ख़बर

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने आज अपने फेसबुक पेज पर लिखा था कि
भाजपाई दोस्तो नीचे के कुछ चित्र देखिये
दरगाह में गोल टोपी पहनने से हरीश रावत तो मौलाना हरीश रावत हो गये और घर-घर में आपने वो टोपी वाली मेरी तस्वीर पहुंचा दी
अब जरा मुझे बताइए क्या Rajnath Singh जी भी मौलाना राजनाथ सिंह हो गये हैं?
अटल बिहारी वाजपेई जी की एक पुरानी फोटो है, क्या इनको भी आप मौलाना अटल बिहारी वाजपेई कहना पसंद करेंगे?
मोदी जी की भी एक फोटो है, आपके हिंदुत्व के आईकॉन की, क्या इनको भी आप उसी संबोधन से नवाजेंगे जो संबोधन आपने केवल-केवल मेरे लिए रिजर्व करके रखा है।
हिम्मत है तो मेरे साथ इनको भी उसी नाम से पुकारिये
जिसके बाद भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख ओर उत्तराखंड से राज्य सभा सांसद अनिल बलूनी ने हरीश रावत पर पलटवार करते हुए अपने फेसबुक पेज पर लिखा है कि
आदरणीय रावत जी,आज आपने फिर बड़ी सफाई के साथ कांग्रेस की डूबती नैया बचाने के लिए हिंदू-मुस्लिम कार्ड खेला है। इस कार्ड को आप अपनी ‘राजनीतिक संजीवनी’ मानते आए हैं। स्वाभाविक है सत्ता पाने के लिए कांग्रेस हर बार इस धार्मिक कार्ड का उपयोग करती आई है। इसके अनगिनत उदाहरण हैं।

जनता जनार्दन सब कुछ जानती है। जनता जानती है कि भाजपा ‘सबका साथ , सबका विकास’ में विश्वास करती है , जबकि कांग्रेस विशुद्ध तुष्टिकरण की राजनीती करती रही है और इसके ज्वलंत उदाहरण आप हैं

जनता को याद है जब आपने मुख्यमंत्री रहते हुए जुमे की नमाज के लिए छुट्टी का आदेश निकाला था। जनता को याद है जब आप बार-बार विशेष संदेश देने के लिए निरन्तर मुस्लिम धार्मिक स्थानो की यात्रा करते रहते थे, मदरसों का गुणगान करते थे।
हम सभी को देश का नागरिक मानते हैं, सबके लिए बराबर मनोभाव और सम्मान रखते हैं। आज देश मे एक ऐसी सरकार हैं जो बिना भेद-भाव और तुष्टीकरण के के विकास के लिए संकल्पबद्ध है।
आपकी तुष्टिकरण की चालों और नीतियों की जनता को याद दिलाने की जरूरत नहीं है किंतु आप जैसे वरिष्ठ नेता से अपेक्षा रहती है कि उत्तराखंड के विकास के मुद्दे पर आप सार्थक बहस करते, उसका चौतरफा स्वागत होता।
बहराल सबसे बड़ा सवाल ये है कि उत्तराखंड में भाजपा के पूर्व मुख्यमंत्री से लेकर भाजपा के प्रदेश प्रवक्ताओं, मन्त्री व अन्य लबी चौड़ी मीडिया, सोशल मीडिया देखने की फ़ौज खड़ी है पर कोई भी हर दा की पोस्ट पर पलटवार करता नजर नही आया
या कह लीजिए एक्टिव नही है जो उत्तराखंड में भाजपा सगठन से लेकर सरकार तक के लिए शुभ सकेत नही
स्याद यही वहज है कि हमेशा से उत्तराखंड पर पल पल नजर रखने वाले बाद भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख व सांसद बलूनी ने हरीश रावत पर बड़ी चतुराई से पलट वार किया है
ओर ये कोई पहला मौका नही है साल 2017 में चुनाव से पहले ओर चुनाव के बीच मे यदि पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत पर तर्कों के साथ सबसे अधिक प्रहार किसी ने किया तो वे अनिल बलूनी ही थे

बहराल बलूनी के इस फेसबुक पोस्ट के बाद हरीश रावत जरुर कुछ लिखते नज़र आएंगे
अब देखना ये है कि वो लिखते क्या है
ओर फिर बलूनी जवाब क्या होता है K

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here