
मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार अगले पांच दिन कुमाऊं में मौसम मिला-जुला रहने की संभावना है।
आज आमतौर पर आंशिक बादलों के बीच मौसम साफ रहने की संभावना है।
कुछ जगहों पर हल्की बारिश की संभावना बनी रहेगी।
रविवार व सोमवार को बारिश में तेजी आने की संभावना है।
दो दिनों में कुमाऊं के अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश या गरज के साथ बौछार पड़ सकती है। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने नैनीताल, चम्पावत, पिथौरागढ़ व बागेश्वर जिलों में कहीं कहीं पर तीव्र बौछार पडऩे के साथ भारी बारिश होने की संभावना रहेगी।
मैदानी क्षेत्रों में बारिश की संभावना कम
मौसम विभाग ने अगले पांच दिन मौसम में उतार-चढ़ाव की संभावना जताई है। दो दिन कई हिस्सों में बारिश की संभावना है। हालांकि मैदानी इलाकों में बारिश की बहुत अधिक संभावना नहीं है। कुछ जगहों पर एक-दो दौर की बौछार पड़ सकती है। अधिकतम तापमान सामान्य या सामान्य से अधिक बना रह सकता है।




