
योग नगरी ऋषिकेश की लाडली बेटी सताक्षी बनीं उत्तराखंड टॉपर, पाए 99.60 फीसदी अंक

देहरादून रीजन में कक्षा 12वीं में इस बार 71063 छात्र-छात्राएं पंजीकृत थे।
जिसमें से उत्तराखंड के 486 स्कूल और यूपी के 336 स्कूल के छात्र शामिल है।
आपको मालूम ही है कि सीबीएसई बोर्ड की 12वीं कक्षा का परिणाम शुक्रवार दोपहर दो बजे जारी हो गया है। उत्तराखंड में ऋषिकेश की बेटी शताक्षी गुप्ता ने 99.60 फीसदी अंक हासिल कर प्रदेश में टॉप किया है।
शताक्षी ने बताया कि उसके प्रेरणास्रोत उसके माता पिता और स्कूल के प्रधानाचार्य हैं। शताक्षी की बड़ी कामयाबी हासिल करने से अभिभावकों और परिजनों में खुशी का माहौल है। वहीं शताक्षी ने अब दिल्ली विश्वविद्यालय में एडमिशन लेकर अर्थशास्त्र की पढ़ाई करने का मन बनाया है।
बता दें कि, देहरादून रीजन में कक्षा 12वीं में इस बार 71063 छात्र-छात्राएं पंजीकृत थे। जिसमें से उत्तराखंड के 486 स्कूल और यूपी के 336 स्कूल के छात्र शामिल हैं।




