
उत्तराखंड में कांग्रेस आलाकमान ने पंजाब की तर्ज़ पर उत्तराखंड में भी कांग्रेस ने चार कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में रंजीत रावत, जीत राम आर्य, तिलक राज बेहड़ और भुवन कापड़ी को जिम्मेदारी दी
जिसके बाद कांग्रेस पार्टी ने उन्हें प्रदेशभर की विभिन्न सीटों की जिम्मेदारी भी सौंप दी
वही खुद प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल भी सक्रिय हो गए हैं
और तेजी से पार्टी में कार्यकर्ताओं और नेताओं को चुनावी मोड में ला रहे है
वही उत्तराखंड पहुंचे बीजेपी के प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम ने कांग्रेस द्वारा 4 कार्यकारी अध्यक्षों के फार्मूले पर बड़ा प्रहार करते हुए कहा कि किसी भी व्यक्ति को अंतिम समय में ले जाने के लिए 4 लोगों की जरूरत होती है
https://youtu.be/kZEgbfrQeco
लगता है कांग्रेस ने भी अपना इंतजाम कर लिया है दुष्यंत गौतम ने साफ सकेत दिए हैं कि वह किस तरफ इशारा कर रहे हैं और क्या वो कहना चाहते हैं वही बीजेपी के प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम द्वारा दिए गए बयान पर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने साफ तौर पर कहा कि जिस तरीके का बयान दिया गया है उस पर बहुत ज्यादा कमेंट हम करें ये हमारा अपमान है लेकिन बीजेपी के प्रदेश प्रभारी यह जान लें कि चार कंधों सभी को चाहिए होते हैं
एक दिन और इस शाश्वत सत्य से बयान देने वाले भी नहीं बच सकते उनको भी एक दिन इसी प्रक्रिया के तहत गुजारना होगा उनके अनुसार अगर वह कांग्रेस के परिपेक्ष में यह बयान दे रहे हैं तो यह उनकी भूल है 2022 में जनता उन्हें इसका जवाब दे देगी





