ख़बर आपके लिए : UP में नहीं होगी कावड़ यात्रा, योगी सरकार की अपील पर कांवड़ संघ का फैसला

ख़बर आपके लिए
UP में नहीं होगी कावड़ यात्रा, योगी सरकार की अपील पर कांवड़ संघ का फैसला

उत्तर प्रदेश में इस बार कांवड़ यात्रा ( kanwar yatra 2021 Pradesh)   का आयोजन नहीं किया जाएगा

mostbet

उत्तर प्रदेश में इस बार कांवड़ यात्रा ( kanwar yatra 2021 Pradesh) का आयोजन नहीं किया जाएगा. कांवड़ संघ ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से बातचीत के बाद इसकी घोषणा की.
कांवड़ संघ ने कहा कि इस बार श्रावण मास में आयोजित होने वाली पवित्र कावड़ यात्रा नहीं निकाली जाएगी.
आपको बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने यूपी सरकार को पुनर्विचार करने को कहा था
मुख्यमंत्री के निर्देश पर अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी और डीजीपी मुकुल गोयल ने कांवड़ संघ के साथ बातचीत की. जिसके बाद यह फैसला लिया गया.
आपको बता दें कि इससे पहले राजस्थान सरकार ने भारत के कई राज्यों में श्रावण मास में आयोजित होने वाली पवित्र कावड़ यात्रा सहित सभी धार्मिक जुलूसों को स्थगित कर दिया

सरकार ने इस महीने में धार्मिक उत्सवों के मद्देनजर सभाओं पर भी प्रतिबंध लगा दिया है.
यह निर्देश कोविड की तीसरी लहर की चेतावनी के मद्देनजर दिए गए हैं, जिसके अगस्त के अंत तक देश में पहुंचने की उम्मीद है. शनिवार सुबह से लागू गृह विभाग द्वारा जारी अनलॉक-5 दिशा-निर्देशों के अनुसार, उत्तराखंड सहित कई राज्यों ने जहां से पवित्र कावड़ यात्रा शुरू होती है, कोविड के कारण जुलूस पर प्रतिबंध लगा दिया है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here