सोशल मीडिया पर खूब देखा जा रहा है सीएम त्रिवेन्द्र रावत का ये दर्द!

जबसे त्रिवेन्द्र रावत को राज्य का मुख्यमंत्री बनाया गया तब से लेकर अभी तक राज्य के मुख्यमंत्री पर जितने भी उनके राजनीतिक दुश्मनों ने हमले किये , उन्हें कुर्सी से हटाने की साज़िश की , जो आज भी जारी होगी ।पर इन सबके बीच मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र रावत जरा सा भी विचलित नही हुए ।और ना उनके माथे पर परेशानी की जरा सी भी झलक देखने को मिली। यह तक कि उनकी पत्नी (सुनीता रावत ) को बेवजह राजनीतिक कारणों से जो टीचर है उनको भी घेरने की नापाक कोशिश हुई तब भी त्रिवेन्द्र रावत शांत दिखे ओर शिकन तक ना उनके चेहरे पर दिखी .।

लेकिन आज बोलता उत्तराखंड राज्य के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र रावत को परेशान देख रहा है, उनको विचलित देख रहा है, उनके कठोर से दिखने वाले चेहरे को पढ़ कर बोल रहा है कि ये मुख्यमंत्री दिल से कितना नर्म है। और आज भावुक भी बहुत है इनको पहली बार इतने दुख मे देख रहा हूँ जो उनके फेसबुक पेज पर साफ नजर आ रहा है । क्या कुछ लिखा मुख्यमंत्री ने खुद आप भी पड़े जरा।         

mostbet

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र रावत के लिखे शब्द अभी कुछ दिन पहले की ही बात थी। चेहरे पर प्यारी सी मुस्कान लिए एक बच्ची से मुलाकात हुई थी। नाम है गरिमा जोशी। चेहरे पर जितनी सौम्यता, उतना मजबूत जज्बा। 10 किलोमीटर दौड़ में स्टेट चैंपियन बनने के बाद नेशनल चैंपियन बनने का सपना संजोए थी। मुझसे बोली, मदद चाहिए। मैनें पूछा कितनी चाहिए? वो बोली 10 हजार रुपए। बहरहाल मैनें 25 हजार की मदद की घोषणा की। गरिमा ने अपने नाम के मुताबिक प्रदर्शन किया और 11 हजार बच्चों में छठा स्थान हासिल किया।
गरिमा उत्तराखंड का गौरव बनने निकली थी। मगर दो दिन पहले इस खबर को पाकर स्तब्ध हो गया, कि गरिमा को स्पाइनल इंजुरी हुई है। दो बेटियों का पिता होने के नाते एक पिता के दर्द को महसूस कर रह था, सोचा एक पिता दूसरे पिता का सहारा बन जाए। गरिमा के पिता से बात करके भरोसा दिलाया कि हम सब आपके साथ खड़े हैं। आज गरिमा को दवा और दुआ दोनों की जरूरत है। गरिमा तुम्हें जल्दी ठीक होना है, अपने खेल के लिए, इस राज्य के लिए, परिवार के चेहरे पर मुस्कान लौटाने के लिए। आइए हम सब प्रार्थना करें कि गरिमा जल्द स्वस्थ हो।

ये सब मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र रावत के अल्फ़ाज़ है जो हर प्रकार की मदद ओर सहयोग के लिए गरिमा के साथ ओर उसके परिवार के साथ खड़े है। इलाज़ का सारा खर्च राज्य सरकार उठाएगी । ओर अब आप भी समझ गए होंगे कि एक दो बेटी के पिता (त्रिवेन्द्र रावत) को गरिमा की इस दुःखद हालत ने फिर से उनको एक बार सिर्फ त्रिवेन्द्र रावत बना दिया। और ये त्रिवेन्द्र रावत व्यक्तिगत से लेकर मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र रावत तक गरिमा के साथ खड़ा है। मगर आज गरिमा को पूरे राज्य की दुवा की जरूरत है इसलिए आओ हम सब मिलकर राज्य की बेटी गरिमा के जल्द स्वस्थ होने की दुआ मागे कामना करें। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here