देहरादून में दर्दनाक सड़क हादसा भाई के साथ नई गाड़ी में घूमने निकली थी बहन डंपर ने मारी टक्कर , युवती की दर्दनाक मौत : दुःखद

देहरादून में दर्दनाक सड़क हादसा
भाई के साथ नई गाड़ी में घूमने निकली थी बहन डंपर ने मारी टक्कर , युवती की दर्दनाक मौत : दुःखद

बडी ख़बर  देहरादून में सेलाकुई थाना क्षेत्र के मुख्य बाजार में मंगलवार सुबह एक बाइक डंपर की चपेट में आ गई। जिससे बाइक सवार युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे आनन फानन सीएचसी सहसपुर ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।

दुर्घटना के बाद चालक डंपर मौके पर छोड़कर फरार हो गया है। पुलिस ने डंपर को कब्जे में ले लिया है। फरार चालक की तलाश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि तहरीर आने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। पुलिस ने मीड़िया को बताया कि आज सुबह लगभग 7:45 बजे थाना सेलाकुई पुलिस को बाजार में एक डंपर और मोटरसाइकिल के हादसे का शिकार होने की सूचना मिली। जिस पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। घटना स्थल पर डंपर और एक बाइक मिली। मौके पर भारती (21) पुत्री स्वर्गीय हेमराज सिंह निवासी ग्राम फतहनगर थाना शेरकोट जिला बिजनौर हाल निवासी एकता विहार सेलाकुई घायल पड़ी मिली। जिससे 108 से अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया गया अपने भाई की हाल में ली गई बाइक में दोनों भाई बहन घूमने निकले थे लेकिन ये हादसा हो गया

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here