अगले 24 घंटे में देहरादून सहित पहाडी जिलो में भारी बरसात का अलर्ट जारी , सतर्क रहें

देहरादून:
*राज्य में फिर से मानसून सक्रिय हो गया है और पहाड़ से मैदान अच्छी बारिश की संभावना जताई जा रही है*
देहरादून स्थित मौसम विज्ञान केन्द्र के पूर्वानुमान के अनुसार अगले 24 घंटे में राजधानी *देहरादून के अलावा उत्तरकाशी, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में बहुत भारी बारिश की संभावना है लिहाजा ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है*
मौसम विभाग ने अंदेशा जताया है कि राज्य के अन्य हिस्सों में गर्जन के साथ तीव्र बौछारें पड़ सकती हैं तथा कहीं कहीं भारी से बहुत भारी बारिश भी हो सकती है। राज्य में काफी इंतजार के बाद मानसून सक्रिय हो गया है जिससे मौसम का मिज़ाज पूरी तरह से बदल गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here