बड़ी खबर: अगले 11 दिन रहेंगे बंद बैंक ,जल्द निपटा ले अपने काम..,यहां पहले चेक कर लें छुट्टी की लिस्ट

आने वाले 11 दिन में सबसे अधिक बैंकों की छुट्टियां पड़ रही हैं। इस शनिवार से अगले कुछ दिनों तक अलग-अलग राज्यों में बैंक बंद रहेंगे। अगर आपको अगले हफ्ते कोई बैंक से संबंधित काम है तो ब्रांच में जाने से पहले आपके लिए यह जरूरी है कि आप इन छुट्टियों के बारे में डिटेल में जान लें ताकि आपको परेशान न होना पड़े। बता दें जुलाई में कुल 15 दिन बैंक बंद रहेंगे।

mostbet

आज यानी शनिवार को सेकेंड सैटर्डे के चलते बैंकों में अवकाश है और 11 और 18 जुलाई को रविवार के कारण बैंक बंद रहेंगे। इसके अलावा सोमवार से लेकर अगले शनिवार तक कुल 9 दिन त्योहार पड़ रहे हैं, जिसकी वजह से बैंक बंद रहेंगे। हालांकि,15 जुलाई को कोई छुट्टी नहीं है। आरबीआई के मुताबिक बैंकों की छुटियां अलग-अलग राज्यों के हिसाब से तय होती है, इसलिए जिन राज्यों में छुट्टियां तय की गई है, सिर्फ उन्हीं राज्यों में बैंकों में कामकाज नहीं होंगे।

  • 10 जुलाई 2021 – दूसरा शनिवार
  • 11 जुलाई 2021 – रविवार
  • 12 जुलाई 2021 – सोमवार – कांग (राजस्थान), रथ यात्रा (भुवनेश्वर, इम्फाल,)
  • 13 जुलाई 2021 – मंगलवार – भानु जयंती (शहीद दिवस- जम्मू और कश्मीर, भानु जयंती– सिक्किम)
  • 14 जुलाई 2021 – द्रुकपा त्शेची (गंगटोक)
  • 16 जुलाई 2021- गुरुवार – हरेला पूजा (देहरादून)
  • 17 जुलाई 2021 – खारची पूजा (अगरतला, शिलांग)
  • 18 जुलाई 2021 – रविवार
  • 19 जुलाई 2021 – गुरु रिम्पोछे के थुंगकर त्शेचु (Guru Rimpoche’s Thungkar Tshechu) (गंगटोक)
  • 20 जुलाई 2021 – मंगलवार – ईद अल अधा (देशभर में)
  • 21 जुलाई 2021 – बुधवार – बकरीद (पूरे देश में)

आरबीआई की ओर से बैंकिग हॉलिडे लिस्ट जारी की जाती है। इसमें राज्यों के हिसाब से बैंकी की छुट्टियां दी होती हैं। बैंक हॉलिडे की पूरी लिस्ट देखने के लिए आप रिजर्व बैंक के ऑफिशियल वेबसाइट (https://rbi.org.in/Scripts/HolidayMatrixDisplay.aspx) पर भी विजिट कर सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here