डॉ . हरक सिंह रावत का एक और बड़ा फैसला, वन पंचायतों सहित राज्य के युवाओं को मिलेगा फायदा.. पढ़े रिपोर्ट

वन एवं वन्य जीव , पर्यावरण मंत्री डॉ . हरक सिंह रावत ने आज वन विभाग के मंथन सभागार में वन अधिकारियों की बैठक ली । बैठक में वन विकास से सम्बंधित योजनाए , सेवा नियमावली , पदोन्नति में शिथिलीकरण एवं अन्य विषयों पर विस्तृत चर्चा की । बैठक में अधिकारियों द्वारा वनों के विकास से सम्बंधित योजनाएं , रिक्त पदों की जानकारी एवं अन्य कार्यों का विवरण मंत्री समक्ष रखा ।

वन मंत्री हरक सिंह रावत ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जंहा भी खाली पद हों , उन्हें जल्द से जल्द भरे जाने की प्रक्रिया पूरी करें । साथ ही योजनाओं को गुणवत्तापूर्ण तरीके से तय समय मे पूरा कर लें । उन्होंने घोषणा की कि वन पंचायतों की वनाग्नि को रोकने में अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए राज्य की सक्रिय 4 हजार वन पंचायतों / ईको समितियों के खाते में न्यूनतम एक लाख की धनराशि डाली जाएगी , जिससे वनाग्नि पर रोक लगेगी और रोजगार के अवसर भी सृजित होंगे ।

बैठक में प्रमुख वन सरक्षक , राजीव भ्रतरी ( एचओएफ सचिव वन , विजय यादव , वन पंचायत ज्योत्स्ना शिवलिंग , प्रमुख वन संरक्षक विनोद सिंघल नगर प्रमुख वन संरक्षक सुहाग मुख्य वन संरक्षक गढ़वाल सुशांत पटनायक सहित कई उच्च अधिकारी मौजूद थे ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here