उत्तराखंड में आज (वीरवार) हादसों का दिन,तीन दर्दनाक हादसों में 13 लोग घायल, एक की मौत, हर तरफ मच गई चीख-पुकार

कहीं खाई में गिरा यात्रियों से भरा वाहन, तो कहीं तेज रफ्तार ने लील ली जिंदगी,पढ़े पूरी रिपोर्ट

उत्तराखंड में  तीन जिलों में गुरूवार के दिन की शुरुआत हादसों से हुई। पौड़ी, नैनीताल और मसूरी में हुए सड़क हादसों में कम से कम 13 लोग गंभीर घायल हो गए है। वहीं एक युवती की मौत हो गई हैं। इन हादसों में घायल लोगों का स्थानीय अस्पतालों में इलाज चल रहा है और मृतका के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया हैं।

वीरवार दोपहर करीब तीन बजे सतपुली-कोटद्वार हाईवे पर कुल्हाड बैंड के पास एक मैक्स वाहन गहरी खाई में गिर गया. हादसे के वक्त वाहन में 8 लोग सवार थे. मामले की सूचना मिलते ही सतपुली पुलिस मौके पर पहुंची और रेस्क्यू कर लोगों को खाई से बाहर निकाला.हादसे में घायल हुए लोगों को सतपुली हंस फाउंडेशन अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका उपचार चल रहा है. घायलों में एक की हालत गंभीर बनी हुई है.

mostbet

वहीं मसूरी के लंढौर गुरुद्वारा चौक के पास एक स्कूटी अनियंत्रित होकर दीवार से टकरा गयी. इस हादसे में 5 लोग घायल हो गए. सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया है। लालटिब्बा से लंढौर बाजार की ओर आती एक स्कूटी (संख्या यूके 07-7433) अचानक अनियंत्रित होकर दीवार से टकरा गई. हादसे में 5 लोग घायल हो गए. सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।पुलिस ने बताया कि घायलों में मन बहादुर 29 वर्ष पुत्र एएम बहादुर निवासी रघुवीर निवास कैमल बैक रोड मसूरी, मीनाक्षी 14 वर्ष पुत्री सूरज बहादुर निवासी कैमल बैक रोड, प्रिया 6 वर्ष पुत्री मन बहादुर निवासी कैमल बैक रोड, रीना पत्नी मन बहादुर निवासी कैमल बैक रोड और अर्णव पुत्र मन बहादुर निवासी कैमल बैक रोड शामिल हैं.

हल्द्वानी के ट्रांसपोर्ट नगर पुलिस चौकी क्षेत्र के रामपुर रोड पर एक बस (bus) ने स्कूटी को टक्कर मार दी. जिसमें स्कूटी सवार युवती की मौके पर ही मौत हो गई. सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. वहीं, हादसे के बाद से बस चालक फरार बताया जा रहा है. फिलहाल पुलिस आरोपी बस चालक की तलाश में जुटी हुई है.जानकारी के अनुसार, देवलचौड़ खांम निवासी बिंदु (28) अपने घर से स्कूटी पर पीलिया के इलाज के लिए जा रही थी. तभी हल्द्वानी-रुद्रपुर मार्ग पर बस ने स्कूटी को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी. जिसे युवती स्कूटी से छिटककर बस के नीचे आ गई. जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here