उत्तराखंड के चिन्यालीसौड़ बाजार से कंडीसौड की ओर जा रहे तेज रफ्तार बाइक सवार ने कोविड-19 ड्यूटी पर तैनात शिक्षक उपेंद्र रावत को टक्कर मार दी जिससे उनके सिर पर गंभीर चोट आई तथा वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

सूचना पर पहुंची पुलिस घायल को सीएचसी ले गई जहां से डॉक्टरों ने उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया थानाध्यक्ष धरासू गजेंद्र बहुगुणा ने बताया कि सोमवार दिन में शिक्षक उपेंद्र रावत नगुण बैरियर के पास ड्यूटी पर तैनात थे तभी तेज रफ्तार से आ रही बाइक चालक संजय निवासी बड़ेथी ने उन्हें टक्कर मार दी, बाइक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है।

इस संबंध में जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ शाखा चिन्यालीसौड़ के अध्यक्ष जय सिंह मंहत, मंत्री पुलम सिंह भंडारी तथा जिला कोषाध्यक्ष पैन्यूली ने उप शिक्षा अधिकारी के माध्यम से जिलाधिकारी से मांग की है कि घायल शिक्षक को तत्काल इलाज हेतु आर्थिक सहायता प्रदान कराई जाए तथा उनके इलाज की उचित व्यवस्था की जाए।


घायल शिक्षक को मैक्स अस्पताल देहरादून में भर्ती कराया गया है जहां पर उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। अस्पताल में शिक्षक द्वारा फ्री इलाज हेतु सरकार द्वारा उपलब्ध कराया गया गोल्डन कार्ड दिखाया गया पंरतु अस्पताल प्रशासन द्वारा कार्ड के द्वारा इलाज करने से मना कर दिया गया, तत्पश्चात शिक्षक को आज दोपहर बाद इन्द्रेश हास्पिटल में भर्ती कराया गया है।

जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के प्रदेश कोषाध्यक्ष ने घायल शिक्षक का हाल जाना तथा हर संभव मदद का आश्वासन दिया। उन्होंने रोष व्यक्त किया कि ऐसी विषम परिस्थिति में भी जब स्वास्थ्य कार्ड काम नहीं आ रहा तो फिर इसका क्या फायदा। विभाग को कोविड ड्यूटी में तैनात सभी शिक्षक कर्मियों की सुरक्षा तथा बीमार होने की स्थिति में उनके उपचार की पुख्ता व्यवस्था करनी चाहिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here