
कुंभ कोविड जांच फर्जीवाड़ा: आरोपी मैक्स कॉरपोरेट सर्विस को कोविड जांच की अनुमति मार्च की इस तारीख दी गई थी! ,दिल्ली नोएडा और हिसार पहुची एसआईटी पूरी ख़बर अपडेट
महाकुंभ के दौरान कोविड जांच में बड़े पैमाने पर कथित हुए फर्जीवाड़े के मामले में गठित की गई एसआईटी ने आरोपी फर्म मैक्स कॉरपोरेट सर्विस, डॉ. लालचंदानी और नलवा लैब के संचालकों को अलग-अलग जगहों पर पहुंचकर नोटिस तामील कराए हैं। ओर आज और बृहस्पतिवार को उपस्थित होकर अपना पक्ष रखने के लिए कहा है।
फर्म मैक्स कॉरपोरेट सर्विस, डॉ. लालचंदानी लैब सेंट्रल दिल्ली व नलवा लैब हिसार के कार्यालयों में मंगलवार को एसआईटी की ओर से भेजे गए पुलिसकर्मी ने नोटिस तामील कराए। एसएसपी सेंथिल अवूदई कृष्णराज एस का कहना है कि डॉक्युमेंट्स ज्यादा हैं, इसलिए जांच में समय लग रहा है।
इस मामले में एसआईटी टीम के सदस्य सीएमओ हरिद्वार एसके झा, मेलाधिकारी स्वास्थ्य अर्जुन सेंगर व कोविड सेल प्रभारी डॉक्टर नरेंद्र त्यागी से पूछताछ कर चुकी है। अब फर्म व जांच लैब के संचालकों का पक्ष जानने के बाद एसआईटी आगे की कार्रवाई करेगी।
वही सीएमओ, मेलाधिकारी स्वास्थ्य व कोविड सेल प्रभारी से पूछताछ व उनके बयान दर्ज होने के बाद अब कुंभ मेला से जुड़े कुछ अन्य अधिकारियों से भी पूछताछ की जाएगी। सूत्रों का कहना है कि टेंडर देने के समय कौन-कौन मौजूद रहे। टेंडर किस तरीके से खोला गया समेत अन्य पूछताछ की जाएगी।
पूछताछ को लेकर तैयारी हुई सवालों की लिस्ट
कुंभ में कोरोना टेस्टिंग के कथित घोटाले की जांच कर रही एसआईटी के सदस्यों की मंगलवार को पांच घंटे तक बैठक चली। बैठक में फर्म व लैब संचालकों से होने वाले सवालों को लेकर कार्ययोजना बनाई गई।
महाकुंभ मेले के दौरान हरिद्वार आने वाले श्रद्धालुओं की कोरोना जांच में हुए घोटाले के बाद एसआईटी टीम अलग-अलग बिंदुओं पर पड़ताल रही है। बीते शुक्रवार को गठित की गई एसआईटी की टीम लगातार पांच दिनों से शासन स्तर से उपलब्ध कराई गई जांच रिपोर्ट केे एक-एक पन्ने की गहनता से पड़ताल कर रही है।
मंगलवार को नगर कोतवाली में सीओ राकेश रावत, जांच अधिकारी राजेश शाह, राकेंद्र कठैत, राजेंद्र रावत, लक्ष्मी मनोला के बीच पांच घंटे तक आपसी बैठक हुई। बैठक में सवालों की लिस्ट बनाई गई है।
जिसमें फर्म संचालक व लैब संचालकों से होने वाले प्रश्नों की लिखा गया है। जांच अधिकारी राजेश शाह ने बताया कि जांच लगातार की जा रही है। कई बिंदुओं को ध्यान में रखकर पूछताछ की जा रही है।
मैक्स कंपनी के कर्मचारी से पूछताछ
एसआईटी की टीम ने कुंभ मेले के दौरान मैक्स कॉरपोरेट सर्विस का हरिद्वार में का देख रहे मुकेश नेगी नाम के एक कर्मचारी से भी पूछताछ की। पूछताछ के दौरान एसआईटी की टीमें कई सवाल पूछे। मुकेश नेगी ने बताया कि वह कुंभ मेलेे के बाद कंपनी से त्यागपत्र दे चुका है।
महत्वपूर्ण बातें
महाकुंभ मेले में श्रद्धालुओं की कोविड निगेटिव जांच रिपोर्ट के कथित घोटाले के समय को लेकर चर्चा के बीच यह सामने आया है कि आरोपी मैक्स कॉरपोरेट सर्विस को कोविड जांच की अनुमति 26 मार्च को दी गई थी। जबकि, फर्म की ओर से उसके पार्टनर ने 11 जनवरी को इसके लिए आवेदन किया था। कुंभ मेला की अवधि एक से 30 अप्रैल तक रही। मैक्स कॉरपोरेट सर्विस ने 11 जनवरी को कुंभ मेलाधिकारी के कार्यालय में कोविड जांच के लिए आवेदन किया था।
आवेदन पत्र में फर्म के पार्टनर की तरफ से कई आवश्यक जानकारियां दी गई थीं। आवेदन पत्र के अनुसार उनकी अपनी लैब है। साथ ही कई अन्य जांच लैब से भी अनुबंध है। फर्म ने खुद को कोरोना जांच करने में पूरी तरह से सक्षम बताया था। इसके बाद 26 मार्च 2021 को मैक्स काॅरपोरेट सर्विस को कुंभ मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की कोविड जांच की अनुमति दी गई थी।
बता दें कि कथित फर्जीवाड़े का खुलासा होने के बाद राजनीतिक हलकों में इस बात पर चर्चा शुरू हो गई थी कि यह मामला किस मुख्यमंत्री के कार्यकाल का है। मामले को लेकर कांग्रेस भी हमलावर है। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत लगातार इस मामले को सोशल मीडिया के माध्यम से उठा रहे हैं।
दिल्ली समेत कई राज्यों का किया था जिक्र
फर्म ने अपने पत्र में जिक्र किया था कि दिल्ली, हरियाणा, जम्मू एंड कश्मीर समेत कई राज्यों में उनके कर्मचारी कोरोना की जांच की एंटीजन और आरटीपीसीआर जांच कर रहे हैं।
33 लेबोरेट्री का किया था दावा
फर्म ने पत्र में अपनी 33 जांच लैबोरेटरी होने का भी दावा किया था। इसके साथ ही कहा था कि वह आईसीएमआर के नियमों के अनुसार ही जांच करते हैं। उनकी लैबोरेटरी में बेहतर जांचकर्ता हैं।
‘प्रदेश सरकार के साथ हैं जुड़े’
फर्म के पत्र में लिखा था कि वह उत्तराखंड सरकार के साथ भी जुड़े हुए हैं। वर्ष 2020 में अगस्त में कोरोना काल के दौरान सरकार ने उन्हें प्रदेश में कोरोना जांच के लिए अनुमति भी दी थी। कुंभ मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की जांच के लिए वह पूरी तरह से सक्षम हैं





