डीजीपी अशोक कुमार साहब ये उत्तराखंड का विधायक क्या पुलिस को मोम की वर्दी कागज का पहरेदार समझता है जो कुछ भी बोलकर पुलिस का मनोबल तोड़ेगा?

रुड़की: हमेशा विवादों में रहने वाले झबरेड़ा विधानसभा से भाजपा के विधायक देशराज कर्णवाल के बोल फिर से बिगड़ गए हैं. इस बार कर्णवाल ने उत्तराखंड पुलिस पर निशाना साधा है. देशराज कर्णवाल ने बयान दिया है कि भाजपा विधायक का चालान काटने वाले दारोगा का तबादला नहीं, बल्कि उन्हें निलंबित कर देना चाहिए था. उन्होंने कहा उस सब इंस्पेक्टर को विधायक का चालान काटने का एहसास होना चाहिए. ये विवादित बयान उन्होंने नारसन ब्लॉक की बिल्डिंग का उद्घाटन करने के दौरान दिया। अब सवाल ये उठता है कि विधायक साहब पुलिस को क्या समझ रहे है।

डीजीपी अशोक कुमार साहब ये उत्तराखंड का विधायक क्या पुलिस को मोम की वर्दी कागज का पहरेदार समझता है जो कुछ भी बोलकर पुलिस का मनोबल तोड़ेगा?बीते दिनों मसूरी में घूमने गए रुड़की के भाजपा विधायक प्रदीप बत्रा का एक सब इंस्पेक्टर ने चालान काट दिया था. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर भी जमकर वायरल हुआ. घटना के बाद प्रदीप बत्रा ने पुलिस का कार्यशैली पर ही सवाल खड़े कर दिये थे. इतना ही नही विवाद बढ़ा तो चालान काटने वाले सब इंस्पेक्टर का तबादला तक कर दिया गया. जिस पर भी खूब हो हल्ला हुआ।

mostbet

अब इस मामले में झबरेड़ा विधायक देशराज कर्णवाल का बयान सामने आया है. जिसमें वे पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर रहे हैं. देशराज कर्णवाल का कहना है कि भाजपा विधायक ने मास्क पहना हुआ था। उसके बावजूद उनका चालान काटा गया। चालान काटने वाले दारोगा के लिए लाइन हाजिर करना या उसका ट्रांसफर करना बहुत कम सजा है। उसको निलंबित कर देना चाहिए। उन्होंने कहा उस सब इंस्पेक्टर को विधायक का चालान काटने का एहसास होना चाहिए। वरना अगला नंबर आप का भी हो सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here