उत्तराखंड में 29 जून तक बढ़ा लॉकडाउन, जानिए अब कब खुलेगी दुकाने और क्या मिली छूट….


उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए लागू लॉकडाउन को और अधिक रियायत के साथ एक हफ्ते आगे बढ़ाया गया है। अब लॉकडाउन 29 जून सुबह छह बजे तक रहेगा कर्फ्यू। इस दौरान बार और होटलों को 50 प्रतिशत क्षमता के साथ संचालित करने की अनुमति दी गई है। इसके साथ ही बाजार तीन दिन की बजाय पांच दिन खुलने की रियायत दी गई है। वहीं, सरकारी कार्यालय भी 50 प्रतिशत क्षमता के साथ खुलेंगे। सरकार के प्रवक्ता और कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने दी जानकारी।

शनिवार रात सवा नौ बजे सरकारी प्रवक्ता व कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल की कोविड मामले को लेकर गठित कमेटी के साथ हुई बैठक में इस पर सहमति बनी है। बैठक में अफसरों ने बताया कि संक्रमण कम तो हुआ है लेकिन अभी तीसरी लहर के बारे में कोई पता नहीं है। वहीं, व्यापारी बाजार खोलने के लिए दबाव बना रहे हैं।

ऐसे में सरकार ने बाजारों को तीन के बजाय पांच दिन खोलने का आदेश दिया है। इसके साथ ही रेस्टोरेंट भी 50 फीसदी क्षमता के साथ खोलने के आदेश दिए है। लेकिन रेस्टोरेंट खोलने का समय निर्धारित किया गया है। होटल ,रेस्टोरेंट, 50 प्रतिशत डाइनिंग क्षमता के साथ खोली जाएगी और रात्रि 10 बजे से सुबह 6 बजे तक बंद रहेगी। सचिवालय, विधानसभा, निदेशालय, कमिश्नरी, और कलेक्ट्रेट के साथ ही जरूरी सेवाओं से जुड़े सरकारी दफ्तरों के अलावा अन्य दफ्तर अभी बंद हैं, हालांकि, इसके बावजूद कई विभागीय प्रमुखों ने इस दौरान दफ्तर खोले हैं पर अब बाकी अन्य सभी दफ्तरों को अनिवार्य रूप से 50 फीसदी क्षमता के साथ खोला जाएगा है।

वहीं चारधाम यात्रा खोलने का भी ऐलान हो गया है। 1 जुलाई से स्थानिए लोग धाम के दर्शन कर सकेगें। चमोली जिले के निवासी बदरीनाथ धाम, रूद्रप्रयाग जिले के निवासी केदारनाथ और उत्तरकाशी जिले के निवासी गंगोत्री और यमुनोत्री के दर्शन कर सकेंगे। वहीं 11 जुलाई से पूरे प्रदेश के लिए चारधाम यात्रा को खोल दिया जाएगा। वहीं बाहरी प्रदेशों से उत्तराखंड में प्रवेश के लिए अभी 72 घंटे पूर्व की आरटीपीसीआर नेगेटिव रिपोर्ट अनिवार्य रहेगी। देहरादून, हरिद्वार, यूएसनगर और नैनीताल से पहाड़ जाने वालों को भी चेक पोस्टों पर नेगेटिव रिपोर्ट दिखानी होगी।

प्रदेश में लागू कोविड कर्फ्यू की अवधि 22 जून को सुबह छह बजे समाप्त हो रही है। अब जबकि राज्य में कोरोना संक्रमण के मामले काफी कम हो गए हैं तो कर्फ्यू में भी ढील देने की मांग लगातार उठ रही है। हालांकि, सरकार फिलहाल कर्फ्यू हटाने के मूड में नहीं है, लेकिन इसमें अधिक रियायत दी गई है। इस कड़ी में बाजारों को हफ्ते में पांच दिन सुबह आठ से शाम पांच बजे तक खोलने की छूट दी गई है। वर्तमान में तीन दिन ही बाजार खुल रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here