उत्तराखंड आने के बजाय हिमाचल जा रहे पर्यटक पढ़िए पूरी ख़बर

उत्तराखंड आने के बजाय हिमाचल जा रहे पर्यटक पढ़िए पूरी ख़बर

मुख्यमंत्री तीरथ

अभी तक उत्तराखंड में आरटीपीसीआर निगेटिव रिपोर्ट के साथ ही दूसरे राज्यों के लोगों के प्रवेश की अनुमति है ( ज़रूरी भी है)

वही पड़ोसी राज्य हिमाचल प्रदेश ने दूसरे राज्यों से आने वाले पर्यटकों के लिए कोविड निगेटिव जांच रिपोर्ट की शर्त हटा दी है। जिससे पर्यटक उत्तराखंड आने के बजाय फिलहाल हिमाचल जा रहे हैं
ओर अभी उत्तराखंड में चारधाम यात्रा बंद होने के साथ ही जांच की शर्त से पर्यटक उत्तराखंड नहीं आ रहे हैं। तो वही पर्यटन कारोबारियों ने सरकार से मांग की है कि हिमाचल की तर्ज पर पर्यटकों को छूट दी जाए। कोविड वैक्सीन की दो डोज लगाने वाले दूसरे राज्यों के लोगों को प्रदेश में आने की अनुमति दी जाए। इससे बंद पड़े पर्यटन उद्योग उभर सकेगा
हम सभी जानते है कि कोरोना महामारी के कारण उत्तराखंड में दो साल से चारधाम यात्रा बंद होने से पर्यटन उद्योग को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।
फिलहाल उत्तराखंड के पर्यटन कारोबारी पर्यटकों के आने का इंतजार कर रहे हैं।
तो वही चारधामों में कोविड संक्रमण से सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम करने के लिए हाईकोर्ट ने उत्तराखंड पर्यटन सचिव को फटकार भी लगाई है। जिससे सरकार को फिर से पूरी तैयारी के साथ हाईकोर्ट समक्ष कार्य योजना प्रस्तुत करनी होगी। जिससे चारधाम यात्रा शुरू होने में अभी समय लग सकता है। फिर भी माना जा रहा है कि जुलाई से यात्रा चार धाम धीरे धीरे खुल सकती है हालातो को देख कर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here