उत्तराखंड में अपराधी बेखौफ, घर के आंगन में सो रहे अधेड़ की निर्मम हत्या,परिजनों ने देखा तो उड़ गए होश…

उत्तराखंड में काशीपुर के कुंडा थाना क्षेत्र के ग्राम टीला में घर के बाहर घेर में सो रहे एक अधेड़ की ईंट-पत्थर मारकर हत्या कर दी गई। परिजनों ने किसी नजदीकी पर हत्या का शक जताया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। मंगलवार को तड़के कुंडा थाना क्षेत्र के टीला गांव में चंद्रपाल सिंह (48) पुत्र सुमेर सिंह खेती के साथ – साथ मजदूरी का काम करता था।

बताया जा रहा है कि सोमवार की देर रात खाना खाने के बाद वह घर के बाहर घेर में सोने चला गया। इस दौरान रात 12 बजे के करीब उसकी पत्नी उसे बीडी और पानी देने के लिए घेर में गई। इस दौरान चंद्रपाल पूरी तरह से ठीक था। इसके बाद परिवर के अन्य सदस्य भी सोने चले गए। सुबह तड़के चद्रपाल का बेटा सचिन जब घेर में पिता को जगाने गया तो वह खून से लथपथ मिले।

उत्तराखंडः घर के आंगन में सो रहे अधेड़ की निर्मम हत्या, परिजनों ने देखी हालत तो उड़ गए होश...

बेड के नीचे तक खून ही खून फैला हुआ था। चेहरे और सिर पर कई घाव के निशान दिखे।इस पर वह चीखता हुआ घर के अंदर आया।  चंद्रपाल के सिर और चेहरे पर ईंट से कई वार किए गए हैं। परिजनों ने बताया कि वह काफी लंबे समय से घर के बाहर ही घेर में चारपाई डालकर सोते थे। गांव में उनकी कोई रंजिश नहीं थी, हाल में अपने भाई की पत्नी को लेकर उन्होंने डांट फटकार लगाई थी।

थाना प्रभारी अरविंद चौधरी का कहना है कि तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी, मामले में सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। थाना प्रभारी अरविंद चौधरी ने बताया है कि संदेह के आधार पर पुलिस ने गांव के दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here