उत्तरकाशी के विकासखण्ड भटवाड़ी की ग्राम सभा नटीन निवासी कुँवर सिंह पोखरियाल को भालू ने हमलाकर घायल कर दिया है। जिनको पीएचसी भटवाड़ी से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है।

आपको बता दें रोजाना की तरह कुँवर सिंह अपने मवेशियों को घर लाने के लिए गाँव के पास वाले जंगल में गया जहां पर भालू पहले से ही घात लगाए हुए था भालू ने अचानक हमला कर कुँवर सिंह को बुरी तरह घायल कर दिया है चीखने चिल्लाने की आवाज सुनकर गाँव के अन्य लोग एकत्रित हो गए और लोगों के छल्ले से भालू भाग गया तथा किसी तरह से कुँवर सिंह की जान बच पायी है।

रजिअधिकारी लाखीराम आर्य ने बताया कि जैसे ही उनको घटना की सूचना मिली उन्होंने मौके के लिए टीम भेजकर भालू के हमले से घायल व्यक्ति का पीएचसी भटवाड़ी में प्राथमिक उपचार करवालकर वहाँ से चिकित्सक ने उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है वह विभाग की टीम घायल कुँवर सिंह के साथ ही मौजूद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here