रुद्रप्रयाग: ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग- 58 पर देर रात नरकोटा के पास पहाड़ी से मलबा आने के कारण जेसीबी मशीन चालक समेत पहाड़ी से नीचे गिर गए। घटना में जेसीबी चालक गंभीर रूप से घायल हुआ है, जिसे रेस्क्यू कर बाहर निकाला गया. वहीं जेसीबी चट्टा पर ही अटक गई है।

घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची आपदा प्रबंधन, एसडीआरएफ एवं पुलिस की रेस्क्यू टीम ने घायल चालक को बाहर निकाला. जिसके बाद घायल चालक को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चालक का उपचार चल रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here