मौसम अलर्टः उत्तराखंड के इन जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी, नदी-नालों से दूर रहने की अपील

उत्तराखंड में दो दिन से बारिश का कहर जारी है। लेकिन आज भी बारिश से राहत की उम्मीद नहीं है। पौड़ी, पिथौरागढ़, बागेश्वर, नैनीताल, और चंपावत जैसे जिलों में कहीं-कहीं आज बहुत भारी बारिश की संभावना है। वहीं हरिद्वार, अल्मोड़ा, ऊधमसिंहनगर, रुद्रप्रयाग, देहरादून और टिहरी जैसे जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना मौसम विज्ञानियों ने जताई है। इन जिलों में रेड अलर्ट भी जारी किया गया है।

सावधानः उत्तराखंड के इन जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी, नदी-नालों से दूर रहने की अपील

इतना ही नहीं मौसम विभाग की ओर से चेतावनी जारी की गई है कि इन जिलों में छोटी नदियों, नालों के समीप रहने वाले लोगों को थोड़ा सावधान रहने की जरूरत है। मौसम विभाग की ओर से जारी की गई रिपोर्ट के मुताबिक मौसम के बदले मिजाज के चलते राज्य के मैदानी इलाकों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं के चलने की भी संभावना है।

mostbet

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here