30 से अधिक सड़कों के टेंडर होने के करीब ढाई साल बाद भी निर्माण नहीं होने से आक्रोशित रुद्रपुर के भाजपा विधायक राजकुमार ठुकराल इंदिरा चौक पर स्थित लोनिवि के अधिशासी अभियंता के कार्यालय पहुंच गए।
विधायक को धरने पर देख अधिकारी बाहर चले गये। बाद में वे लौटे तो विधायक आपे से बाहर हो गये। उन्होंने अधिकारियों से कह डाला, ‘तेल छिड़ककर आग लगा दूं आप दोनों पर और अपने पर भी?’ बाद में विधायक ने एक सप्ताह के भीतर सड़कों का काम शुरू करने की चेतावनी भी दी।

विधायक राजकुमार ठुकराल आज सुबह करीब 11 बजे लोनिवि के प्रांतीय खंड रुद्रपुर में अधिशासी अभियंता कार्यालय में कुछ भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचें।वहां उन्होंने ढाई साल से लगभग 30 सड़कें नहीं बनने को लेकर अधिशासी अभियंता मनोज दास से कड़ी आपत्ति जताई। विधायक के कड़े तेवर देख अधिशासी अभियंता अपना कार्यालय छोड़कर दूसरे कमरे में चले गए।
इससे नाराज विधायक ईई कार्यालय के फर्श पर धरने पर बैठ गए। इसी बीच अधीक्षण अभियंता एमएस रावत भी वहां आ गए। ईई मनोज भी लौट आये तो विधायक राजकुमार ठुकराल आग-बबूला हो गए। विधायक ने कहा कि जनता परेशान है और उनसे सवाल पूछ रही है। कहा कि सड़कों के टेंडर के बावजूद काम नहीं होने पर वह क्या जवाब दें

mostbet

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here