
बताया जा रहा है कि सेराघाट से एक बारात गणाई गंगोली के धौलियाइजर कूना गांव में गई थी। परंपरा के अनुसार दुल्हन के सगा व चचेरा भाई समेत तीन अन्य किशोर दुल्हन को छोड़ने के लिए उसके ससुराल गए थे। बुधवार की प्रातः पांचों शेराघाट रामपुर से लगभग आधा किमी दूर बहने वाली सरयू नदी में नहाने चले गए।
नदी की गहराई का अनुमान नहीं होने के कारण पांचों युवक डूबने लगे।इस दौरान कुछ ग्रामीणों ने युवकों को रोते हुए देखा दोनों ने तत्काल पुलिस को सूचना देते हुए नदी में उनकी तलाश शुरू की। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस वह आसपास के लोगों द्वारा रेस्क्यू अभियान चलाकर युवकों को नदी से बाहर निकाला। लेकिन तब तक सभी की मौत हो चुकी थी।






