
*चार धाम यात्रा पर भ्रामक समाचार*
मान्यवर,
मेरे संज्ञान आया है कि कुछ मीडिया माध्यमों में पर्यटन संस्कृति एवं सिंचाई मंत्री सतपाल महाराज के हवाले से 15 जून से चारधाम यात्रा शुरू किये जाने का भ्रामक समाचार प्रसारित किया जा रहा है। मैं इस संबंध में यह स्पष्ट करता हूँ कि पर्यटन संस्कृति एवं सिंचाई मंत्री सतपाल महाराज ने न तो अधिकारियों के साथ ऐसी कोई बैठक ली है और न ही 15 जून से चारधाम यात्रा शुरू किये जाने से संबंधित कोई वक्तव्य दिया है।
*निशीथ सकलानी*
मीडिया प्रभारी, श्री सतपाल महाराज , माननीय मंत्री, पर्यटन, सिंचाई एवं संस्कृति, उत्तराखंड सरकार।
वायरल ये हुवा था जिसका खण्डन किया जा चुका है
चारधाम यात्रा 2021 को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड की चारधाम यात्रा 15 जून से शुरू होने जा रही है। प्रदेश के पर्यटन और धर्मस्व मंत्री सतपाल महाराज ने देवस्थानम बोर्ड से संबंधित अधिकारियों की बैठक ली। जिसमें चारधाम क्षेत्रों में सभी आवश्यक कार्य करने के निर्देश भी दिए गए। पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा है कि पहले स्थानीय लोगों के लिए यात्रा को शुरू किया जा रहा है। जिसमें RTPCR नेगेटिव रिपोर्ट आवश्यक होगी। ऐसे लोग जो कोरोना की डबल वेक्सीन लगा चुके हैं उनको भी प्रवेश दिया जाएगा।







