उत्तराखंडः हॉस्प‍िटल स्टॉफ की दबंगई, मरीज के पर‍िजनों को लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटा, फटे सिर


उत्तराखंड के उधम सिंह नगर में एक मामूली बात को लेकर व‍िवाद इतना बढ़ गया कि देखते ही देखते लाठी-डंडे चलने लगे. इसे देख कर आसपास अफरातफरी का माहौल पैदा हो गया.ये पूरा मामला किसी ने अपने मोबाइल में लाइव कैद कर लिया और सोशल मीड‍िया पर वीडियो अपलोड कर द‍िया. अब ये वीड‍ियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. हालांकि ये घटना बुधवार की है।

आपको बता दें कि उधम सिंह नगर के काशीपुर में मुरादाबाद रोड स्थित सहोता अस्पताल में मारपीट का मामला सामने आया है.एक पीड़ित परिवार के परिजन की बेटी हॉस्पिटल में भर्ती थी. पीड़ित ने बताया कि सहोता अस्पताल के बाहर पीड़ित की बाइक खड़ी थी. बाइक को मेडिकल स्टोर का एक व्यक्ति ले गया.पीड़ित ने उसकी शिकायत बासफोड़ान पुलिस चौकी में की थी. इस बात को लेकर सहोता अस्पताल के कर्मचारि‍यों व पीड़ित परिवार में कहासुनी हो गई.

कहासुनी इतनी बढ़ गई क‍ि मामला संग्राम में तब्दील हो गया. मारपीट में दो लोगों का सिर फट गया है. हालांकि, ये मामला पुलिस ने पंजीकृत कर अपनी जांच शुरू कर दी है.काशीपुर थाने के थाना प्रभारी जीबी जोशी ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी. मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जल्द ही जांच कर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here