उत्तराखंड में बारिश का कहर, पौड़ी के बैंग्वाड़ी गांव में फटा बादल, मलबे में दबे वाहन;मोटर मार्ग बाधित

पौड़ीः  उत्तराखंड में बारिश का कहर जारी है। पौड़ी-श्रीनगर मोटर मार्ग पर बैंग्वाड़ी गांव के आमसेरा स्थान पर तड़के बादल फटने से आए मलबे में पौड़ी-श्रीनगर मोटर मार्ग बंद हो गया। इसके अलावा तीन गोशाला भी क्षतिग्रस्‍त हुई है। बैंग्वाड़ी गांव को जाने वाला संपर्क भी क्षतिग्रस्त हो गया है। ग्राम प्रधान मधु खुगशाल ने बताया कि घटना रात्रि करीब साढ़े तीन बजे की है। बादल फटने से खेतों को काफी नुकसान हुआ है। उन्होंने बताया कि गांव के संपर्क मार्ग बुरी तरह मलबे से पटे हैं।

पौड़ी के आसपास के क्षेत्रों में बीते देर रात से हो रही बारिश के बाद बैग्वाड़ी गांव के समीप बादल फटने से गदेरे का सारा मलबा सड़क पर आ गया। गदेरे के समीप पार्क हुए चौपहिया और दोपहिया वाहन मलबे में दब गए हैं, वहीं एक दोपहिया वाहन अभी भी लापता है, जिसकी तलाश की जा रही है. गदेरे के समीप पार्क हुए चौपहिया और दोपहिया वाहन मलबे में दब गए हैं, वहीं एक दोपहिया वाहन अभी भी लापता है, जिसकी तलाश की जा रही है. जिससे पौड़ी-श्रीनगर मोटर मार्ग पर आवाजाही पूरी तरह से बंद हो गई है. वहीं पुलिस प्रशासन पौड़ी, एसडीआरएफ और राजस्व विभाग की टीम सुबह से ही मलबे को साफ करने में जुटी हुई है, जिससे वाहनों की आवाजाही सुचारू हो सके।

mostbet

एसडीएम सदर सदर श्याम सिंह राणा ने बताया कि मलबे से तीन मवेशियों को निकाल दिया गया है। मानव व पशु हानि नही हुई है। उन्होंने बताया कि एक स्कूटी मलबे में दबी है जबकि एक कार भी क्षतिग्रस्त हुई है। कहा कि पोड़ी-श्रीनगर मोटर मार्ग पर आए मलबे को हटाने का कार्य शुरु कर दिया गया है। गनीमत यह रही कि जिस स्थान पर बादल फटा वह बैंग्वाड़ी गांव से कुछ हटकर था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here