उत्तराखंड के इन जिलों में भारी बारिश,पहाड़ में बर्फबारी , बिजली गिरने का रेड अलर्ट जारी

 देहरादून:उत्तराखंड में मौसम विभाग ने कई जिलों में बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी किया है। मौसम विज्ञान केंद्र की चेतावनी के मुताबिक राज्य के उत्तरकाशी, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में कहीं-कहीं भारी वर्षा होने की संभावना है। राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर गर्जना के साथ ही आकाशीय बिजली गिरने और तेज बौछार के साथ बारिश के आसार हैं। राजधानी देहरादून, टिहरी, नैनीताल, अल्मोड़ा, चंपावत, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में भी बारिश के साथ ओलावृष्टि की संभावना है।

मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के पूर्वानुमान के तहत आगामी 19 और 20 मई को प्रदेश के अधिकांश पहाड़ी इलाकों में मध्यम से भारी बारिश हो सकती है. कुछ इलाकों में बर्फबारी की भी संभावना है. जिसे देखते हुए मौसम विभाग की ओर से प्रदेश में ऑरेंज अलर्ट और रेड अलर्ट जारी किया गया है।

mostbet

मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के मौसम वैज्ञानिक रोहित थपलियाल के मुताबिक प्रदेश में 18 मई मंगलवार से मौसम का मिजाज बदलने लगेगा. 19 और 20 मई को प्रदेश के अधिकांश पहाड़ी इलाकों में मध्यम से भारी बारिश व कुछ इलाकों में बर्फबारी और ओलावृष्टि होने का पूर्वानुमान है. ऐसे में विभाग की ओर से उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, देहरादून, टिहरी, पिथौरागढ़, बागेश्वर और नैनीताल जिले के कई स्थानों के लिए ऑरेंज और रेड अलर्ट जारी किया गया है।

जिलाधिकारी देहरादून डॉ. आशीष कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि मौसम विज्ञान विभाग की चेतावनी के मद्देनजर आपदा से जुड़े सभी विभागाध्यक्षों को संबंधित सेवाओं को चुस्त-दुरुस्त करने के निर्देश जारी किए गए हैं। अधिकारियों को आपसी समन्वय स्थापित करते हुए आपदा से जुड़ी तमाम तैयारियों को समय रहते पूरा करने की हिदायत दी गई है। इसके अलावा आपदा परिचालन केंद्र देहरादून को सभी सूचनाएं तत्काल मुहैया कराने के निर्देश दिए गए हैं।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here