
देहरादून। देहरादून के शहर कोतवाली के अंतर्गत पड़ते खुदबुड़ा मोहल्ले में आपसी कहासुनी में पिता ने पुत्र के ऊपर दो फायर झोंक दिए। खुशकिस्मती रही कि बेटे पर एक भी गोली नहीं लगी, जिससे उसकी जान बच गई। खुद की जान बचाने के लिए वह पड़ोसियों के घर चला गया और कंट्रोल रूम में इसकी सूचना दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
खुदबुड़ा पुलिस चौकी इंचार्ज पंकज तिवारी ने बताया कि राजेंद्र सिंह जेल विजिटर सिविल की ड्यूटी करता है। उसके पास लाइसेंसी गन है। पहले से ही वह अपने लड़के को धमकाता आ रहा था। सोमवार दोपहर को पिता एवं पुत्र के बीच कहासुनी हो गई। ऐसे में आरोपित पिता राजेंद्र सिंह ने बेटे गुरचरण सिंह पर दो फायर झोंक दिए। गोली की आवाज सुनकर आसपास भी दहशत का माहौल बन गया। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने राजेंद्र सिंह को गिरफ्तार कर लिया है।






