देहरादूनः उत्तराखंड में कोरोना काल में लगातार ड्यूटी करते हुए जान गंवा रहे दो ऊर्जा निगमों के कर्मचारियों के परिजनों को सरकार दस-दस लाख रुपये की सम्मान राशि देगी।  यूपीसीएल और पिटकुल ने इसके आदेश जारी कर दिए। इससे कर्मचारियों ने राहत की सांस तो ली है, लेकिन अभी उनकी कोरोना वॉरियर घोषित करने की मांग बरकरार है।इस साल कोरोना के चलते यूपीसीएल, पिटकुल और यूजेवीएनएल के कर्मचारी व अधिकारी लगातार कोरोना से जंग हार रहे हैं।

पिछले कुछ महीनों में तमाम कर्मचारियों की ड्यूटी के दौरान जान चली गई है। लिहाजा, सभी कर्मचारी संगठन लगातार यह मांग कर रहे थे कि विभिन्न सरकारी विभागों की तर्ज पर तीनों ऊर्जा निगमों के कर्मचारियों को भी कोरोना वॉरियर घोषित किया जाए। किसी भी कर्मचारी या अधिकारी के निधन पर उनके परिवार को 50 लाख रुपये की सम्मान राशि प्रदान की जाए।

mostbet

उत्तराखंड पावर कारपोरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल) और पावर ट्रांसमिशन कारपोरेशन ऑफ उत्तराखंड लिमिटेड (पिटकुल) प्रबंधन ने नौ अप्रैल 2020 को जारी हुए आदेशों के तहत दोनों निगमों में कोरोना से मृत्यु होने पर परिजनों को दस लाख रुपये की सम्मान राशि देने की घोषणा की।दोनों ही निगमों ने यह भी आदेश जारी किए हैं कि सभी कर्मचारियों को तेजी से कोरोना वैक्सीन दी जाएगी। हालांकि अभी इस दिशा में उत्तराखंड जल विद्युत निगम लिमिटेड (यूजेवीएनएल) की ओर से कोई आदेश जारी नहीं हो पाया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here