
रिपोर्ट – भगवान सिंह पौड़ी गढ़वाल कोटद्वार-डेरियाखाल-लैंसडौन मोटर मार्ग पर डेरियाखाल तिराहे के समीप गढ़वाल राइफल्स रेजीमेंटल सेंटर की इंडिगो कार अनियंत्रित होकर गहरे गढ्डे में जा गिरी। दुर्घटना में एक सैनिक की मौत हो गई, जबकि दो की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें रुड़की सैन्य अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
शुक्रवार सुबह करीब दस बजे गढ़वाल राइफल्स रेजीमेंटल सेंटर की एक इंडिगो कार कोटद्वार से लैंसडौन की ओर जा रही थी। इस बीच डेरियाखाल तिराहे पर कार अचानक अनियंत्रित होकर करीब डेढ़ सौ मीटर गहरी खाई में जा गिरी। कार में तीन जवान सवार थे।
सूचना के बाद जीआरआरसी के अधिकारी व जवान मौके पर पहुंचे और कार में सवार तीनों जवानों को गंभीर हालत में लैंसडौन के आर्मी हॉस्पिटल में लाया गया। जहां से उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें रुड़की आर्मी हॉस्पिटल रेफर कर दिया। घायलों में लांसनायक प्रमोद (34) लांस नायक मातवर (34) व हवलदार रघुवीर (44) शामिल हैं। कार प्रमोद चला रहा था। कोतवाल एमपी पुर्वाल ने बताया की उपचार के लिए रुड़की ले जाते हुए गंभीर रूप से घायल जनपद चमोली के अंतर्गत ग्राम गंगेर निवासी हवलदार रघुवीर ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। रघुवीर के शव को वापस लैंसडौन लाया गया। जहां पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई की




