देहरादून डीएम का बयान, कोरोना आकंड़ों से डरे नहीं, स्थिति अब काबू मे आ रही

देहरादून : उत्तराखंड में हर दिन कोरोना के रिकॉर्ड आंकड़े सामने आ रहे हैं। राजधानी दून में कोविड संक्रमण के मामले में दून जिला मुंबई नगर से आगे निकल गया है।

राजधानी दून में बीते 24 घण्टे की हेल्थ बुलेटिन में मौतों की संख्या भी  मुबई से ज्यादा है ऐसे में  जिलाधिकारी आशीष श्रीवास्तव का कहना है कि तुलनात्मक रूप से नम्बर राजधानी दून का जो ट्रेंड था कर्फ़्यू के वजह से कम हुआ है वरना ये सँख्या पहले ही अधिक हो जाती है।

उन्होंने कहा कि जिस समय मुबई में 20 हज़ार केस आ रहे थे उस समय दून में सँख्या 100 भी नही थी।आंकड़ों से लोग डरे नही अधिक से अधिक जांच कराए जाने पर हमारा फोकस है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here