
देहरादून: त्रिवेंद्र सरकार का एक और फैसला सीएम तीरथ पलटने जा रहे हैं. जी हाँ त्रिवेंद्र सरकार के दौरान बने देवस्थानम बोर्ड को लेकर पांडा पुरोहित समाज मे खासी नाराजगी थी. मामला कोर्ट तक भी पहुचा, लेकिन फिर भी नाराजगी कम नहीं हुई. वही जब तक त्रिवेंद्र सिंह रावत सीएम रहे देवस्थानम बोर्ड के फैसले को कोई हिला नहीं सका, लेकिन अब क्योंकि तीरथ सिंह रावत सीएम बन गए हैं और त्रिवेंद्र सरकार के तमाम फैसले पलट भी रहे हैं. ऐसे में अब देवस्थानम बोर्ड को लेकर बड़ा फैसला सरकार लेने जा रही है. जी हाँ, देवस्थानम बोर्ड से 51 नए मंदिर मुक्त होंगे. हरिद्वार में विश्व हिंदू परिषद मार्गदर्शक मंडल की बैठक के बाद सीएम ने देवस्थानम बोर्ड पर पुनर्विचार का बयान दिया है. आपको बता दे कि विश्व हिंदू परिषद के बड़े नेताओं की सीएम के साथ 3 दिन पहले लंबी बैठक भी हो गई है, जिसके बाद अब ये फैसला पलटने को लेकर सहमति बन गई है।





