इंडियन आईडल में धूम मचाने वाले उत्तराखंड के लाल पवनदीप राजन हुए कोरोना पॉजिटिव

pawandeep

देहरादून: भारत में एक बार फिर से कोरोना का कहर देखने को मिल रहा है। महामारी की दूसरी लहर के बाद कई राज्यों में काफी संख्या में कोरोना के मरीज मिल रहे हैं। कोरोना की दूसरी लहर का प्रकोप महाराष्ट्र में सबसे अधिक देखने को मिल रहा है। फिल्म इंडस्ट्री के साथ-साथ टेलीविजन जगत भी इसकी मार झेल रहा है। बीते दिनों रुपाली गांगुली, सुधांशु पांडे समेत कई सितारे कोरोना की चपेट में आ गए। वहीं रियलिटी शो इंडियन आइडल के होस्ट आदित्य नारायण भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। अब शो के टॉप कंटेस्टेंट पवनदीप राजन के भी कोरोना पॉजिटिव होने की खबरें सामने आ रही हैं।

शो के अन्य कंटेस्टेंट्स का भी कोविड टेस्ट कराया गया है और जो फिल्हाल निगेटिव आई है। अटकलें लगाई जा रही थीं कि पवनदीप राजन और आदित्य नारायण के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद मेकर्स फिलहाल शो की शूटिंग बंद कर सकते हैं, लेकिन पवनदीप होटल के कमरे से ही वीडियो कॉल के जरिए अपनी परफॉर्मेंस देंगे। यानी यह साफ है कि अभी ‘इंडियन आइडल 12’ की शूटिंग बंद नहीं हो रही है।अब तक कई फिल्मी और टीवी सितारे कोरोना की चपेट में आ चुके हैं जिनमें आलिया भट्ट, विकी कौशल, कटरीना कैफ, अक्षय कुमार, आमिर खान और गोविंदा से लेकर कई टीवी स्टार्स जैसे कि प्रोड्यूसर राजन शाही, शुभांगी अत्रे और कनिका मान शामिल हैं। वहीं ‘डांस दीवाने 3’ रियलिटी शो के जज धर्मेश, 3 कंटेस्टेंट्स और 18 क्रू मेंबर्स कोरोना पॉजिटिव हैं। इसके अलावा ‘वागले की दुनिया’ शो के सेट पर भी 8 लोगों के कोविड संक्रमित होने की खबर आ रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here