
देहरादून स्थित बालावाला में बसन्तोत्सव गढ़ होली मिलन कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि, कोरोना फिर से फैल रहा है. हम सभी को सतर्क रहने की आवश्यकता है. उन्होंने कहा कि, पूर्व सीएम हरीश रावत भी काफी अस्वस्थ हुए हैं. त्रिवेंद्र रावत ने कहा कि, उन्होंने हरीश रावत की देखरेख के लिए केन्द्रीय मंत्री से व्यवस्था करने को कहा है. हरीश रावत का ऑक्सीजन लेवल थोड़ा कम है. उन्होंने पूर्व सीएम हरीश रावत के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है.
उन्होंने कहा कि जिस तरह से केस बढ़ रहे है, इससे कहीं फिर ऐसा ना हो कि देश फिर लॉकडाउन की ओर जाये। उन्होंने कहा कि, अगर हम नहीं संभले तो बड़ी क्षति होगी। पिछले साल लॉकडाउन के कारण अरबों का नुकसान, हजारों की नौकरी छूट गई. इसलिए हमें सावधान होने की जरूरत है. उन्होंने कहा कि हम एक बार फिर गंभीर स्थिति की ओर जा रहे हैं. इससे हमे बचना होगा। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि होली में पानी का इस्तेमाल बिलकुल भी नहीं करना है. हमे सावधानी से होली मनानी है.
आपको बता दें कि, कोरोना संक्रमित उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की तबीयत और बिगड़ गई है। पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव हरीश रावत पत्नी और बेटी समेत बुधवार को कोरोना संक्रमित पाए गए थे। बताया गया कि हरीश रावत का बुखार कम नहीं हो रहा है। इस वजह से उन्हें दिल्ली एम्स रेफर किया गया है।





