
उत्तराखंड कुंभ के लिए हाईकोर्ट का फैसला
RT-PCR रिपोर्ट निगेटिव होना जरूरी
कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों का असर अब उत्तराखंड में हो रहे कुंभ पर भी दिख रहा है. उत्तराखंड की हाईकोर्ट ने निर्देश दिया है कि कुंभ में आने वाले सभी लोगों को RT-PCR टेस्ट की निगेटिव रिपोर्ट दिखाना अनिवार्य होगा.
कुंभ मेले को लेकर एक जनहित याचिका की सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने निर्देश दिया है कि केंद्र और राज्य सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन्स को सख्ती से पूरा किया जाए. साथ ही हाईकोर्ट ने कहा है कि जिन लोगों को वैक्सीन लग चुकी है, अगर वह अपना सर्टिफिकेट दिखाते हैं तो उन्हें छूट मिल सकती है. लेकिन बाकी सभी लोगों को कोरोना टेस्ट कराना होगा और रिपोर्ट नेगेटिव होना जरूरी है.

अब जब देश में कोरोना वायरस के मामले बढ़ने लगे हैं, तब एक बार फिर हाईकोर्ट ने आदेश जारी कर टेस्टिंग को अनिवार्य कर दिया है. हाल ही में केंद्र से उत्तराखंड गई स्वास्थ्य मंत्रालय की टीम ने भी चेतावनी दी थी और नियमों की लापरवाही की बात कही थी.




