उत्तराखंड में आज कोरोना के 104 नए मरीज, 894 पहुंची एक्टिव मामलों की संख्या

corona

देहरादून: उत्तराखंड में फिर से कोरोना संक्रमण पैर पसार रहा है। हालाँकि राहत की बात यह है कि, मरीजों की मौत के मामले थमने लगे हैं। प्रदेश में बीते 24 घंटे में 104 कोरोना संक्रमित मरीज आए हैं। सोमवार को 71 मरीज ठीक भी हुए हैं। इसके बाद प्रदेश में अब तक कुल संक्रमितों का आंकड़ा 98,552 हो गया है। इनमे से अब तक 94,533 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।

आज हरिद्वार में सबसे ज्यादा 43, देहरादून में 36, नैनीताल में आठ, ऊधमसिंह नगर में नौ, पिथौरागढ़ और टिहरी में तीन-तीन, पौड़ी और उत्तरकाशी में एक-एक मरीज सामने आया है। वर्तमान में 894 सक्रिय मरीजों का इलाज चल रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here