
प्रदेश में भाजपा ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि को सर्मपण दिवस के रूप में मनाया। जहां बीजेपी ने अपने महाभियान आजीवन सहयोग निधि के कार्यक्रम का समापन किया। अपने महाभियान आजीवन सहयोग निधि में प्रदेश भाजपा ने 25 करोड़ रुपये का लक्ष्य रखा था, जिसे भाजपा पार कर चुकी है। बीजेपी के प्रदेश खाते में आजीवन सहयोग निधि से 25 करोड़ 11 लाख 11 हज़ार रूपये जमा हो गये हैं। भाजपा प्रदेश की ओर से यह धनराशि केंद्रीय संगठन महामंत्री रामलाल को सौंपी गई। वहीं केंद्रीय संगठन महामंत्री ने पूरी धनराशि प्रदेश भाजपा को सौंप दी है। आपको बता दें की पहले आजीवन सहयोग निधि की धनराशि का 25 प्रतिशत केंद्र को जाता था। लेकिन इस बार पूरी धनराशि प्रदेश भाजपा को मिल गई है। प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने कहा की भारतीय जनता पार्टी के हर कार्य़कर्ता ने लोगों से जबरदस्ती धन नहीं मांगा और ना ही हमने सरकारी तंत्र का इस्तेमाल किया और ना ही किसी ज़िला अधिकारी के पास पैसे मांगने गये। यदि कोई भी यह कह दे की भाजपा ने ज़बरदस्ती लोगों से चंदा मांगा या अधिकारियों पर दबाव बनाया, या सरकारी तंत्र का दुरूपयोग किया तो मैं अपने प्रदेश अध्यक्ष के पद से इस्तीफा दे दूंगा। वहीं इस दौरान मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने इस बात की खुशी जताई की जो लक्ष्य रखा गया था उस से बढ़कर हमको मिला है औऱ मेरे पास एक भी कहीं से ग़लत शिकायत नहीं आई। इस दौरान उन्होंने कहा की 11 माह के कार्यकाल में केंद्र से सरकार को आर्शीवाद मिला है जितना बजट 3 सालों में नहीं मिला उतना बजट केवल 10 महीनों में सरकार को मिला है और साथ ही सरकार बेदाग़ होकर 11वें महीने में प्रवेश कर चुकी है जो की एक बड़ी उपलब्धि है। ग़ौरतलब है की पहले कई बार प्रदेश के विकास कार्यों में केंद्र में अपनी सत्ता ना होने के कारण बाधा आई है। लेकिन अब सूबे को केंद्र की से पूरा सहयोग मिल रहा है और ऐसे में प्रदेश के विकास कार्य तेज़ रफ्तार पकड़ेंगे।




