
देहरादून: हरिद्वार कुंभ को दिव्य और भव्य बनाने में तीरथ रावत सरकार कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती है। उत्तराखंड शासन में कुंभ मेले की व्यवस्थाओं को देखते हुए 8 पीसीएस अधिकारियों के तबादला आदेश जारी किए गए हैं। जिसमें रविंद्र कुमार जुवांठा, मनीष कुमार सिंह, देवानंद, आकाश जोशी, अवधेश कुमार सिंह, नरेंद्र चंद्र दुर्गापाल, प्रत्यूष सिंह, प्रमोद कुमार को कुंभ मेले में सेक्टर मजिस्ट्रेट के रूप में तैनात किया गया है।






