उत्तराखंड भाजपा से बड़ी खबर: मदन कौशिक बने भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष

madan kaushik

देहरादून: उत्तराखंड भाजपा से बड़ी खबर है। त्रिवेंद्र कैबिनेट में सबसे पावरफुल मंत्री मदन कौशिक को उत्तराखंड भाजपा का नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। भाजपा हाईकमान ने 2022 विधानसभा चुनाव के लिए प्रदेश संगठन की कमान मदन कौशिक को सौंपी है। इस संबंध में कौशिक के नियुक्‍ति के आदेश भी जारी कर दिए गए हैं। वहीं मदन कौशिक के प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद उन्हें बधाई देने वालों का तांता लग गया है। 

mostbet

कौशिक गुरुवार को अचानक दिल्ली पहुंचे थे। दिल्ली में उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नडडा, राष्ट्रीय महामंत्री बीएल संतोष, प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम समेत कई केंद्रीय नेताओं से भेंट की थी। 

वहीं उनसे पहले कालाढूंगी से विधायक बंशीधर भगत प्रदेश अध्यक्ष थे। कहा जा रहा है कि बंशीधर भगत को नए मंत्रिमंडल में जगह दी जा सकती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here