
उत्तराखंड: आज भाजपा विधायक दल की बैठक 10 बजे से
ओर इनका सीएम बनना लगभग तय
त्रिवेंद्र सिंह रावत के सीएम पद से इस्तीफा देने के बाद अबसे कुछ देर बाद सुबह 10 बजे से भाजपा प्रदेश कार्यालय में भाजपा विधायक दल की बैठक होगी जिसमें शीर्ष नेतृत्व की ओर से पर्यवेक्षक बनाकर भेजे जा रहे छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह और भाजपा प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम विधायकों में से नए नेता के नाम पर चर्चा करेंगे।
मुख्यमंत्री पद की कुर्सी के लिए सबसे ऊपर नाम चल रहा है पहली बार विधायक बने धन सिंह रावत का।
धन सिंह रावत वर्तमान में उच्च शिक्षा मंत्री के पद पर आसीन हैं।
इसके साथ ही पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज और केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ओर अनिल बलूनी का नाम भी चर्चा में है।
हालांकि प्रदेश का नया सीएम कौन होगा ये विधायक दल की बैठक के बाद ही तय होगा।
जानिए मंगलवार को क्या क्या हुवा
सुबह 11 बजे : मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत दिल्ली से जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे।
दोपहर 12 बजे : मुख्यमंत्री रावत मुख्यमंत्री आवास पहुंचे। यहां कार्यकर्ता उनका पहले से ही इंतजार कर रहे थे। वह कार्यकर्ताओं से बात करने के लिए उनके साथ जमीन पर ही बैठ गए।
दोपहर 1 बजे : विधायक मुन्ना सिंह चौहान सामने आए। बोले कि कोई नाराज नहीं है। मुख्यमंत्री तीन बजे मीडिया से बात करेंगे।
दोपहर 2 बजे : विधायक मुन्ना सिंह चौहान फिर सीएम आवास के बाहर मीडिया से रूबरू हुए। कहा, साढ़े तीन बजे मुख्यमंत्री अपनी बात रखेंगे।
दोपहर 3:30 बजे : मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार दर्शन सिंह रावत सामने आए। बोले पहले मुख्यमंत्री राजभवन जाएंगे, इसके बाद प्रेस वार्ता करेंगे।
शाम 4:10 बजे : मुख्यमंत्री राजभवन के गेट नंबर तीन से राजभवन पहुंचे और इस्तीफा दिया, वो यहां करीब 10 मिनट रुके।
शाम 4:25 बजे : मुख्यमंत्री आवास में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने प्रेस वार्ता की। उन्होंने बताया कि उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।
शाम 4:50 बजे : मुख्यमंत्री प्रेस वार्ता करने के बाद मुख्यमंत्री आवास लौट गए। यहां बाहर लॉन में ही कार्यकर्ताओं के पास बैठ गए।
शाम 5 बजे : मुख्यमंत्री रावत कार्यकर्ताओं से विदा लेकर मुख्यमंत्री आवास में चले गए।






