

पिछले दो दिनों से सियासी हलकों में प्रदेश में चल रही नेतृत्व परिवर्तन के खबरों पर भाजपा के बड़े नेताओं ने बेबुनियाद बताया है। भाजपा के उत्तराखण्ड प्रभारी दुष्यंत गौतम ने कहा कि नेतृत्व परिवर्तन बातें मीडिया की चलाई हुई है। उन्होंने साफतौर पर कहा कि त्रिवेन्द्र सरकार पूरे पांच साल काम करेगी। नेतृत्व परिवर्तन का कोई सवाल नहीं होता। उन्होंने कहा कि चुनाव वर्ष शुरू हो गया है। इसके लिए भविष्य में चुनाव की रीतिनीति पर काम करने के बैठकों का आयोजन किया जा रहा है और भविष्य में भी इस तरह की बैठकें आयोजित होती रहेंगी। इसको नेतृत्व परिवर्तन के रूप में नहीं लेना चाहिए।
राज्य सभा सदस्य और भाजपा राष्ट्रिय प्रभारी अनिल बलूनी ने कहा कि, नेतृत्व परिवर्तन का कोई सवाल ही पैदा नहीं होता। उन्होंने कहा कि पार्टी त्रिवेन्द्र सिंह रावत के चेहरे पर ही चुनाव मैदान में उतरेगी।
प्रदेश में बड़े नेता और नैनीताल से लोक सभा सदस्य अजय भट्ट नेतृत्व परिवर्तन की खबरों को सिरे से खारिज किया। उन्होंने कहा कि कोर कमेटी की बैठक आगामी विधान सभा चुनाव की तैयारियों पर मंत्रणा के बुलाई गई थी।







