
कोटद्वार: उत्तराखंड में पौड़ी गढ़वाल जिले के कोटद्वार में एक युवक का शव घर में पड़ा मिला। उसकी गर्दन पर निशान से हत्या की आशंका जताई जा रही है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया। इस दौरान युवक के शव के पास से एक चाकू भी बरामद हुआ है।
पुलिस ने बताया कि, सोमवार सुबह कोटद्वार नगर निगम के अंतर्गत मोहल्ला आम पड़ाव निवासी सनी पुत्र मनोज कुमार (28 वर्ष) अपने भाई सोनू के साथ रहता था। बीती रात सोनू अपने दोस्त के घर चला गया। सुबह जब वह घर वापस लौटा तो घर का दरवाजा खुला हुआ था और फर्श पर सनी का शव पड़ा था। पास ही वो चाकू भी पड़ा हुआ था, जिससे सनी का गला रेता गया। पुलिस ने फिलहाल, शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।





